फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Etawah Kanpur MEMU will stop at Patara Halt in Kanpur Dehat from 28th November.

Auraiya News: इटावा कानपुर मेमू 28 नवंबर से कानपुर देहात के पतारा हाल्ट पर रुकेगी

Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Etawah Kanpur MEMU will stop at Patara Halt in Kanpur Dehat from 28th November.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कानपुर इटावा मेमू आगामी 28 नवंबर से कानपुर देहात जिले के पतारा हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। प्रयोगात्मक आधार पर ट्रेन के पतारा हॉल्ट पर रुकने के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार इटावा से कानपुर के बीच चलने वाली 04159 डाउन एवं 04160 अप मेमू का आगामी 28 नवंबर से पतारा हाल्ट पर स्टापेज शुरू हो जाएगा। प्रयोगात्मक आधार पर शुरू होने वाले स्टापेज से ट्रेन की समय सारिणी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

फफूंद में ट्रेन पूर्व निर्धारित समय पर पहुंचेगी। 04159 डाउन कानपुर इटावा मेमू सुबह सात बजकर 38 मिनट पर कानपुर देहात के पतारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि 04160 अप इटावा कानपुर मेमू शाम सात बजकर 13 मिनट पर पतारा हाल्ट पर पहुंचेगी। ट्रेन एक मिनट के स्टापेज के बाद गंतव्य की ओर रवाना होगी। 04159 डाउन मेमू ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर एवं 04160 अप मेमू शाम छह बजकर 26 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इटावा से कानपुर के बीच चलने वाली 04159 डाउन एवं 04160 अप मेमू का आगामी 28 नवंबर से पतारा हाल्ट पर स्टापेज शुरू हो जाएगा। यह हाल्ट कानपुर देहात जिले के रोशन मऊ हाल्ट और रूरा रेलवे स्टेशनों के बीच पड़ता है। प्रयोगात्मक आधार पर शुरू होने वाले स्टापेज से ट्रेन की समय सारिणी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed