फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Employment , labor enforcement notice and Chief Executive Officer

सेवायोजन, श्रम प्रवर्तन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस

Wed, 21 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 21 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Employment , labor enforcement notice and Chief Executive Officer
डीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थिति मत्स्य विभाग, सेवायोजन तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारियाें को कारण बताओ नोटिस जारी किए। आज के तहसील दिवस में आई कुल 105 शिकायताें में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


डीएम शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। साथ ही  तीन शिकायतें अनिस्तारित देख उनका पारा चढ़ गया।  खफा डीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी शिकायतों की निस्तारण आख्या देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मनोरमा महाविद्यालय फफूंद रोड औरैया में सत्र 2012-13 में समस्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बीएड छात्र एवं छात्रा योगेश बाबू, मंजूलता, आरती, स्नेहप्रभा, शहनवाज आदि ने डीएम से शिकायत की कि उनसे लिए गए 5000 रुपये परीक्षा शुल्क वापिस नहीं किया गया है। डीएम ने एसएचओ औरैया को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला विद्यानगर के निवासियों ने शिकायत की है कि मुहल्ले की भटा रोड पर बनने वाली सड़क को बनवाने के लिये मुहल्ले के लोगों ने अनशन के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा दिया गया आश्वासन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत की।

इस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी को शीघ्र ही सड़क बनवाने की हिदायत दी है।
 
वहीं तहसील दिवस में गैर हाजिर रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला सेवायोजन अधिकारी का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए।


तहसील दिवस में मौजूद पुलिस अधीक्षक औरैया मनोज तिवारी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुना और उन्हें शीघ्र ही निस्तारण कर आख्या देने की हिदायत दी।

इस मौके पर सीडीओ शिवराज सिंह, सीएमओ नरेंद्र कुमार सिंह यादव, उपजिलाधिकारी बृजपाल सिंह, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रमेश भारती, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास, डीआईओ एस राजकुमार पंडित आदि समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed