फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Employees worried over non-receipt of iftari goods in hotspot areas

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इफ्तारी का सामान न मिलने से रोजेदार परेशान

Thu, 30 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Employees worried over non-receipt of iftari goods in hotspot areas
फोटो 30एयूआरपी11- मोहल्ला दयालपुर के मुख्य मार्ग पर दोपहर के समय गश्त करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमित रोगी मिलने के बाद शहर में तीन स्थान रेडजोन के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले रोजेदारों को सब्जी और फल तो मिल जा रहे हैं लेकिन बेसन, दाल आदि जरूरत का सामान न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सख्ती का आलम यह है कि किसी को क्षेत्र से बाहर जाने की मनाही है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से शहर के मोहल्ला दयालपुर, कस्बा खानपुर व तहसील वाली मस्जिद का इलाके को रेडजोन के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित है। ऐसे में यहां पर सख्ती होना लाजिमी है लेकिन इन क्षेत्रों में अंतिम कोरोना संक्रमित मरीज 14 अप्रैल को मिला था। नियमों के तहत लगातार 14 दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीज न मिलने पर रेडजोन क्षेत्र को ऑरेजजोन में बदल दिया जाना चाहिए था। ऐसे में वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिल जाती लेकिन ऐसा इन क्षेत्रों में नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पहले वाली सख्ती यहां पर कायम है। रमजान चल रहा है। लोगों ने बताया कि प्रशासन उन्हें फल और सब्जी मुहैया करा रहा है लेकिन कई रोजेदारों ने शिकायत की कि उन्हें जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला दयालपुर निवासी हामिद सिद्दीकी ने बताया कि कहीं सामान पहुंच रहा है लेकिन कई गलियों के रोजेदारों को दिक्कतें उठानीं पड़ रहीं हैं। बताया कि विशेष रूप से बेसन, चिप्स, चना आदि उपलब्ध नहीं हो पा रहीं। दयालपुर निवासी मुहम्मद राशिद ने बताया कि हाईवे से सटे मकानों व वहां गलियों में फल की ठेलियां भी नहीं आ रहीं हैं। यहां निवास करने वाले रोजेदारों को इफ्तार के दौरान प्रयोग में आने वाले सामानों के साथ फल भी नहीं मिल रहे। खानपुर निवासी मु.आरिफ ने बताया कि इस समय सख्ती के चलते औरैया जाना नहीं हो रहा है। हालांकि पास मिला लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते सामान न आने से जरुरत का सामान रोजेदारों को नहीं मिल रहा है। जिला प्रशासन कुछ राहत प्रदान करे। जिससे कि रोजेदारों की मांग के अनुसार जरुरत का सामान हर रोज औरैया से लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed