{"_id":"68a4c9fb5786e558aa02f184","slug":"emergency-facility-will-be-better-seven-nurses-were-found-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130327-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेहतर होगी इमरजेंसी सुविधा, सात नर्सें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेहतर होगी इमरजेंसी सुविधा, सात नर्सें मिलीं
Wed, 20 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं अब और बेहतर होंगी। यहां स्टाफ की कमी अक्सर सेवाओं को प्रभावित करती थी।
लगातार की जा रही मांग के बीच पिछले दिनों स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी मुद्दा उठा था। इसे देखते हुए डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सात स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज भेजी हैं।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मामलों में मेडिकल कॉलेज अहम है। ज्यादातर सीएचसी व अस्पतालों से रेफर होने वाले मरीज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचते हैं। ऐसे में इमरजेंसी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चला जाता है।
24 घंटे की सेवा देने के लिए मेडिकल कॉलेज के कर्मियों के पसीने छूटते थे। अब डीएम के दखल के बाद सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सात स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज भेजी हैं। ऐसे में इमरजेंसी सुविधा और बेहतर हो जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स की तैनाती कॉलेज में दी गई है। ऐसे में इमरजेंसी सुविधा और बेहतर जाएगी।
इन्हें देनी हैं इमरजेंसी में सेवाएं
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घसारा की आराधना
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुरुगंज की पिंकी
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असजना की कंचन गुप्ता
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्वा सुजान की किरन कुमारी
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहरापुर के अनुज कुमार
- एनसीडी क्लीनिक दिबियापुर की अंशू शाक्य
- एनसीडी क्लीनिक अजीतमल की राधा यादव