{"_id":"65f9e10f81bf2660f70b6987","slug":"electrolyte-and-biochemistry-machines-broken-since-last-15-days-testing-stopped-auraiya-news-c-211-1-aur1001-109963-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 15 दिन से इलेक्ट्रोलाइट व बाॅयोकेमिस्ट्री मशीनें खराब, जांचे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 15 दिन से इलेक्ट्रोलाइट व बाॅयोकेमिस्ट्री मशीनें खराब, जांचे बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। बिधूना सीएचसी में पिछले 15 दिन से इलेक्ट्रोलाइट व बाॅयोकेमिस्ट्री मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। इसके वजह से कई जांचे बंद हैं। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलॉजी से जांच करानी पड़ रही है। इससे उनकी जेब पर 500 से एक हजार रुपये तक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग भले ही मरीजों को अच्छे इलाज के साथ निशुल्क जांचे करने का दावा कर रहा हो, लेकिन धरातल पर अव्यवस्थाओं के चलते काफी कुछ स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पड़ी हैं। बिधूना सीएचसी इसकी बानगी पेश कर रही है। पिछले दिनों एक माह बाद सीबीसी मशीन भले ही रीजेंट आने के साथ चालू करा दी गई, लेकिन अस्पताल की लैब में रखीं इलेक्ट्रोलाइट व बाॅयोकेमिस्ट्री मशीन पर नजर नहीं डाली गई है।
बाॅयोकेमिस्ट्री मशीन सही न होने से शुगर, लिवर, किडनी व इलेक्ट्रो लाइट मशीन सही न होने सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम आदि समेत कई जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। दोनों मशीनें अस्पताल की लैब में लगभग 15 दिनों से खराब पड़ी हैं। मशीन सही न होने पर मरीजों को सुगर, लिवर, किडनी, सोडियम, पोटेशियम व कैल्शियम की जांचों के लिए अस्पताल से बाहर जांच कराने को जाना पड़ रहा है। ऐसे में प्राइवेट पैथोलाॅजी संचालकों की पौ बारह हो रही है। कहीं न कहीं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- --
इलेक्ट्रोलाइट व बाॅयोकेमिस्ट्री मशीनों को सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जल्द ही दोनों मशीनों को दुरुस्त कराया जाएगा।
-डॉ. बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक बिधूना

बोले जिम्मेदार