फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity of 40 villages stalled for 10 hours due to cable box explosion

Auraiya News: केबिल बॉक्स फटने से 10 घंटे ठप रही 40 गांवों की बिजली

Wed, 24 May 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 40 villages stalled for 10 hours due to cable box explosion
कंचौसी। बिझाई गांव के पास केबिल बॉक्स फटने से बुधवार सुबह सात बजे असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। उप केंद्र से जुड़े 40 गांवों में बिजली न जाने से गर्मी में हाहाकार मचा रहा। सबसे ज्यादा लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शाम पांच बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से बिहारीपुर उपकेंद्र के लिए आपूर्ति की जाती है। इन दिनों लोड अधिक होने के कारण आए दिन फाल्ट हो रहे है। बुधवार सुबह बिझाई के पास लोड अधिक होने के कारण ही 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे प्लास्टिक सिटी, जमौली, कंचौसी गांव, चमरौआ, बिनपुरापुर, शाहपुर, दहगांव, ढिकियापुर, घसापुरवा, रोशनपुर, बिहारीपुर, कंचौसी बाजार समेत करीब 40 गांवों की विद्युतत आपूर्ति 10 घंटे ठप रही। दोपहर तक बिजली न आने पर लोगों ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया। दोपहर एक बजे के करीब बिझाई गांव के पास 33 केवी मेनलाइन में लगा बॉक्स जला मिला। जेई दीपक राम ने बताया कि स्पार्किंग होने से बॉक्स जला था। जिसे शाम को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करी दी गई है।
विज्ञापन

चार घंटे ठप रही नेगवा फीडर से आपूर्ति
असेनी पॉवर हाउस से जुड़े नोगवां फीडर की आपूर्ति मंगलवार रात 11:30 बजे बाधित हो गई। इससे नोगवा,अमरपुर, पुरवा महिपाल, सुंदरपुर, बट्टहा, मधवापुर, मुरली पुरवा, विजई पुरवा सहित 12 गावों को चार घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही थी। तड़के तीन बजे आपूर्ति चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed