फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity bills scam

जांच रिपोर्ट के लिए तारीख पे तारीख

Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills scam
करोड़ों रुपये के घरेलू बिजली बिल घोटाले में जांच पूरी होने के एक माह बाद भी जांच टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं सौंपी है। जांच अधिकारी सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं। वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो जांच में कर्मचारियों से लेकर कई अधिकारियों के ऊपर तलवार लटकती दिखाई दे रही है। फिलहाल उच्चाधिकारी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


घरेलू बिजली बिलों में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में निर्धारित तिथियों के बाद भी उच्चाधिकारियों के पास जांच रिपोर्ट नहीं पहुंच सकी है। रिपोर्ट सौंपने के नाम पर जांच अधिकारियों सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं। वहीं इस मामले में विभागीय सूत्रों की माने तो लंबे समय से औरैया बिजली विभाग में चल रहे करोड़ों रुपये के घोटाले में अधिकारियों की भी संलिप्तता उजागर हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि अमर उजाला भी इस बात को लगातार खबरों में उठा रहा है कि किसी भी प्राइवेट कर्मचारी की हिम्मत तब तक गड़बड़ी करने की नहीं हो सकती। जब तक उसे किसी अधिकारी की छत्रछाया न मिले। क्योंकि पासवर्ड और बिल संशोधन का अधिकार जिले में सिर्फ एक्सईएन और एसडीओ के पास होता है। ऐसे में इन अधिकारियों का संलिप्त होना मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे प्रकरण में जांच रिपोर्ट पर मामला अटका है। जांच अधिकारी/अधीक्षण अभियंता ओएन दीक्षित की ओर से इससे पहले भी कई बार उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपने की तारीख निर्धारित की जा चुकी हैं। इसके बावजूद जांच रिपोर्ट नहीं मिली।


कोट---
जांच अधिकारी की ओर से अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं दी जा सकी है। जब तक रिपोर्ट हाथ में नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। हरिश्चंद्र गुप्ता, चीफ इंजीनियर, कानपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed