{"_id":"5d4b19718ebc3e6ced374ab1","slug":"electricity-auraiya-news-knp506292969","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन बिजली के खंभे पर चढ़ाया तो करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन बिजली के खंभे पर चढ़ाया तो करंट से झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। एक माह पूर्व बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा एक युवक झुलस गया। झुलसे युवक ने तीन लोगों पर बिजली के खंभे पर चढ़ाकर काम कराने और बाद में झुलसने पर अस्पताल में भर्ती कराके छोड़ जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रमन सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी खेरा गढ़े का पुर्वा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 जुलाई को रतन पुत्र नेकराम निवासी खेरा गढे़ का पुर्वा, आनंद उर्फ छोटू पुत्र शिवभान निवासी मलकापुर उसे अपने साथ ले गए। दोनों लोगों ने 11 हजार की बिजली की लाइन पर चढ़ने को मजबूर किया। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इस पर दोनों लोग उसे दिबियापुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर रतन ने पांच हजार रुपये एवं आनंद ने 10 हजार रुपये दिए। पीड़ित के परिजनों के पहुंचने पर दोनों लोग बिना इलाज कराए ही चले गए। परिजनों ने पुलिस में कार्रवाई करने की बात कही तो सतीश पुत्र राजेंद्र ने धमकी दी कि यदि तुमने पुलिस में कार्रवाई की तो उल्टे फंस जाओगे। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायतीपत्र के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।