{"_id":"64135ecc7f6be8e3650ae614","slug":"electrician-roared-at-the-office-of-superintendent-engineer-auraiya-news-c-12-1-126027-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर गरजे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर गरजे बिजली कर्मी
Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शासन के साथ हुए समझौते के बाद भी मांगे पूरी न होने पर गुरुवार को दूसरे दिन भी बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया गया। कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि मांगे पूरी न हुई तो देर रात से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
धरने के दौरान मौजूद एसडीओ, जेई समेत अन्य कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब शासन की ओर से तीन दिसंबर 2022 को 14 सूत्री मांग पत्र पर समझौता किया गया था तो फिर इतना समय बीतने के बाद आज तक उसको लागू क्यों नहीं किया गया। इसमें सरकार की दोहरी नीति शामिल हैं। इससे कर्मचारियों का सिर्फ नुकसान ही हो रहा है।
उधर, बिजली विभाग की सांकेतिक हड़ताल को लेकर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन कथनी और करनी में अंतर है। शासन से बिजली कर्मचारियों की मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। यहां एसडीओ महेंद्र कुमार, जेई शिवदत्त, सुभाष यादव, विवेक खरे, धीरेंद्र प्रताप गौतम समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कुर्सियां खाली रहीं और सन्नाटा पसरा रहा। दो दिन से चल रहे धरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है।