फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Election complaints will be resolved in 100 minutes on C-Vigil app

Auraiya News: सी-विजिल एप पर 100 मिनट में होगा चुनावी शिकायतों का समाधान

Thu, 28 Mar 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Election complaints will be resolved in 100 minutes on C-Vigil app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सी- विजिल एप पर चुनाव की घोषणा से मतदान दिवस तक शिकायत की जा सकती है। इसका निराकरण 100 मिनट में होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य- निर्वाचन 2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व अन्य शिकायतें करने और उसके निस्तारण के लिए ऑनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। इस एप पर चुनाव की घोषणा के दिनांक से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव के समय सी-विजिल एप निर्वाचन आयोग की काफी मदद करता है। कोई भी नागरिक कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ देखता है तो उससे संबंधित फोटो, वीडियो, ऑडियो व अन्य साक्ष्य इस पर अपलोड कर देता है। एप में शिकायत के बाद 100 मिनट के भीतर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे काम करता है सी-विजिल एप
सी-विजिल एप का प्रयोग करने के लिए स्मार्ट फोन पर गूगल-प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लॉगिंइन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। यह एप एक जीआईएस आधारित एप है। इसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव, वीडियो, ऑडियो व फोटो भी अपलोड की जा सकती है। शिकायत अपलोड होने के 100 मिनट में ही शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से किया जाना है। निस्तारण के बाद विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर उपलब्ध हो जाएगा।

-------------
निष्पक्ष चुनाव कराने में मददगार
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में ऑनलाइन शिकायत के लिए आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें। आयोग इसकी सत्यता की परख कर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed