फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Election Commission issues notice to Kisan Mazdoor Berojgar Sangh

Auraiya News: किसान मजदूर बेरोजगार संघ को चुनाव आयोग का नोटिस

Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Election Commission issues notice to Kisan Mazdoor Berojgar Sangh
औरैया। चुनाव आयोग ने किसान मजदूर बेरोजगार संघ औरैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये कार्रवाई आयोग ने पिछले तीन वित्तीय वर्ष का वार्षिक लेखा-जोखा न देने व पिछले छह चुनाव में संघ की सहभागिता न करने पर की है। इसके जरिए आयोग ने तीन अक्तूबर को संघ के अध्यक्ष व महासचिव को तलब किया है।
विज्ञापन

एडीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के मुताबिक चुनाव आयोग में पंजीकृत 127 अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हर साल वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का प्राविधान है। इसके बावजूद किसान मजदूर बेरोजगार संघ जैतपुर औरैया ने न तो पिछले तीन वित्तीय वर्षों 2021-2022, 2022-2023 व 2023-24 का वार्षिक लेखा परीक्षित खाता प्रस्तुत किया और न ही वर्ष 2019 से अब तक पिछले 6 वर्षों में हुए विभिन्न चुनाव में अपनी सहभागिता की।
विज्ञापन

इस पर केंद्र चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किसान मजदूर बेरोजगार संघ जैतपुर औरैया के अध्यक्ष व महासचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि तय समयावधि में नोटिस का जवाब न देने पर यह यह माना जाएगा कि पार्टी के पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। सुनवाई के पश्चात तय तिथि में रिपोर्ट आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed