{"_id":"61aa61a48d0af574bb4edb24","slug":"election-auraiya-news-knp667533685","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की मांग पर होर्डिंग और बैनर लगाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की मांग पर होर्डिंग और बैनर लगाने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) का वार्षिक चुनाव 18 दिसंबर को होगा। चुनाव की सरगर्मी तेजी से शुरू हो गई है। शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच की गई। देरशाम कमेटी ने सभी नामांकन पत्र ठीक होने की जानकारी दी। उधर, दावेदारों की मांग पर कमेटी ने प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग-बैनर लगाने की अनुमति दे दी है।
एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने दो दिनों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की। तीन बजे के बाद कमेटी के संयोजक सुरेंद्र नाथ पांडेय, सदस्यगण सुरेंद्र नाथ दुबे, नवल किशोर दुबे, रामस्वरुप वर्मा ने सभी नामांकन पत्र सही होने की जानकारी दी। इधर जिन पदों के लिए एक ही आवेदन आया उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
उधर, दावेदार अधिवक्ताओं ने कमेटी के सदस्यों से मांग की कि प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग-बैनर लगाने की अनुमति उन्हें दी जाए। इस पर कमेटी के लोगों ने आपस में विचार विमर्श किया और कुछ देर बाद दावेदारों को बुलाकर होर्डिंग-बैनर लगाने की अनुमति दी। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदार समर्थन जुटाने के लिए संपर्क अभियान में जुटे।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के नीरज तिवारी व शिवम शर्मा ने बताया कि शनिवार को नाम वापसी के बाद छह दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी और 18 दिसंबर को मतदान होगा। बताया कि अध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर चार, संयुक्त मंत्री के तीन, उपाध्यक्ष के छह, कनिष्ट उपाध्यक्ष के चार, कोषाध्यक्ष के पांच, वरिष्ठ सदस्य के छह, कनिष्ठ सदस्य के आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।