{"_id":"60d221258ebc3e29ec2ac5fc","slug":"election-auraiya-news-knp6358076162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सेट में डीएम कोर्ट में दाखिल होगें नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सेट में डीएम कोर्ट में दाखिल होगें नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद निर्वाचन विभाग व संबंधित अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार अधिकतम चार सेटों में नामांकन दाखिल कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 26 जून को नामांकन होगा और इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी व तीन जुलाई को मतदान व मतगणना होनी है।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन को देखते हुए सदस्यों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसकी एक प्रति सदस्यों के पते पर भी भेजी जा चुकी है। कोई भी उम्मीदवार अधिकतम चार सेंटों में अपना नामांकन दाखिल कर सकता है। नामांकन पत्र पर उम्मीदवार उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वप्रमाणित फोटोग्राफ व हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। नामांकन पत्रों के साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रारूप ‘ब’ में शपथ पत्र के साथ-साथ सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।