फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election,auraiya news

आचार संहिता लगने से पहले करोड़ों की योजनाओं का श्रीगणेश

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
election,auraiya news
औरैया। चुनाव आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले ही जिले में 3.64 करोड़ की योजनाओं का श्रीगणेश हो गया। नगरीय विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास अभियंत्रण की कई योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

इधर, विधायक निधि में त्वरित विकास योजना से आए बजट से भी कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया। ककोर मुख्यालय में कृषि राज्यमंत्री ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 36 सड़कों का शिलान्यास किया। इधर, ग्राम विकास अभिकरण और लोक निर्माण विभाग के साथ ही नगरीय निकायों के कई टेंडर व योजनाओं के शिलान्यास कागजों पर किए गए।
विज्ञापन

दिबियापुर विधान सभा से विधायक और कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के साथ ही अपनी निधि के अलावा जिले की अन्य परियोजनाओं में करोड़ों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि त्वरित विकास योजना के तहत तीन करोड़ 64 लाख से 36 सड़कों का शिलान्यास किया गया है। लोक निर्माण विभाग की 51 सड़कों का शिलान्यास और 63 सड़कों का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिधूना विधायक विनय शाक्य ने अपनी निधि से करोड़ों की सौगात क्षेत्र वासियों को दी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की धनराशि शासन से जारी की गई थी।
विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य के अनुसार, एक सप्ताह के अंदर त्वरित आर्थिक विकास के 26 कार्य कराए गए हैं। इसके साथ ही 32 कार्य लोक निर्माण विभाग के हैं। विधायक निधि से एक करोड़ 60 लाख की लागत से 22 काम, 75 लाख की लागत से 48 स्ट्रीट लाइटें, 90 लाख की लागत से 15 महापुरुषों के नाम पर द्वार बनवाए गए हैं।
44 वेलनेस सेंटर का काम लटका
कोरोना की तीसरी लहर और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की निचली कड़ी को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले को 44 हेल्थ वेलनेस सेंटर दिए थे। इनके निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन के साथ ही टेंडर प्रक्रिया कराई जानी थी।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत था। शनिवार को आचार संहिता लागू हो जाने के बाद से करोड़ों की लागत से बनने वाले हेल्थ वेलनेस सेंटर पर विराम लग गया। अब चुनाव के बाद ही इनका निर्माण कार्य व अन्य प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed