फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elders committee formed for the elections of Revenue Advocates Association

Auraiya News: राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी गठित

Tue, 28 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Elders committee formed for the elections of Revenue Advocates Association
औरैया। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। साथ ही निगरानी के लिए एल्डर्स कमेटी का भी गठन हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव तिथियां घोषित होने के बाद संभावित दावेदारों ने संपर्क कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। देर शाम तक अधिवक्ताओं के बस्तों पर बैठकों का दौर चल रहा है।
एसोसिएशन के वर्ष 2025 की कमेटी गठन को लेकर चुनाव की घोषणा कर दी गई। इसको लेकर एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। इसमें ओमकार नाथ चतुर्वेदी (मुख्य चुनाव अधिकारी), राजेश चंद्र त्रिपाठी, सतीश चंद्र द्विवेदी, बृजेंद्र स्वरूप पांडेय, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के निर्देश पर वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित की गईं हैं। इसके तहत 30 जनवरी से सात फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। आठ फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 10 और 11 फरवरी को मतदाता सूची में आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी को आपत्तियों के निस्तारण, 15 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 17 से 19 फरवरी तक नामांकन सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। 22 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक और उसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नाम वापसी होगी।

इसके बाद 27 फरवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान, शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी। उसी दिन मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed