फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly motorcyclist dies after being hit by a dumper truck.

Auraiya News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly motorcyclist dies after being hit by a dumper truck.
फोटो -10- हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़। संवाद
औरैया। जेसीज चौराहा के पास शनिवार दोपहर कचहरी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुरेश सिंह (63) किसी काम से बाजार गए थे। काम खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेसीज चौराहे के बाद कचहरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजन बिलख पड़े। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। डंपर और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed