{"_id":"65ca8be73490b0f5730156e2","slug":"elderly-man-dies-after-returning-home-from-delhi-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108557-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिल्ली से लौटकर घर जा रहे अधेड़ की तबियत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिल्ली से लौटकर घर जा रहे अधेड़ की तबियत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। रोडवेज बस से दिल्ली से लौटकर घर जा रहे जालौन जिला निवासी अधेड़ की औरैया पहुंचने पर अचानक से तबियत बिगड़ गई। चालक-परिचालक ने उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
जनपद जालौन के इटोरा थाना क्षेत्र निवासी शिवदास 48 पुत्र राजाराम दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की दोपहर वह रोडवेज बस से औरैया आए। जहां से उन्हें उरई जाने वाली बस को पकड़ना था। इस पर जैसे ही वह औरैया में बस से उतरने लगा। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख चालक व परिचालक बस को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां शिवदास को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने मृतक के पास मौजूद कागजों पर लिखे पता व मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।