{"_id":"5e4058df8ebc3ee5f857c8d1","slug":"education-auriya-news-auraiya-news-knp543610610","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीआईओएस ने बैठक कर केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान किसी भी कीमत पर नकल नहीं होनी चाहिए। अगर नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक सबसे पहले नपेंगे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही सभी परीक्षा केंद्र एसटीएफ की निगरानी में रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तीन घंटे तक लगातार नजर रखेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगी। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने कहा कि शासन का निर्देश है कि यूपी बोर्ड परीक्षा का संचालन साफ-सुथरे तरीके से होना चाहिए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा सचल दल भी भ्रमण करते रहेंगे। अगर किसी केंद्र पर नकल होने या अन्य शिकायत मिली तो वहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी केंद्रों के मैप तैयार कर लिए गए है। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने व समय से खोलने की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की नकल सामग्री नहीं होनी चाहिए। वहां कोई अवैध व्यक्ति को न रखा जाए। जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्र एसटीएफ की निगरानी में रहेंगे, जिससे केंद्रों पर किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।