{"_id":"5f3039e08ebc3e3cf8721cec","slug":"education-auraiya-news-knp5759879137","type":"story","status":"publish","title_hn":"388 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो 09 एयूआरपी 13- परीक्षा केंद्र में आने वाले परीक्षार्थी को सेनिटाइजर से हाथ साफ कराते कर्मचारी
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
औरैया। शहर के तीन इंटर कालेजों में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। दोनों पालियों में 388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1118 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी के साथ सचल दल निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से शहर के तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज व चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज पर बीएड के परीक्षार्थी जुटने लगे। पौने आठ बजते ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर जाने का क्रम शुरू हुआ। गेट पर सीटिंग प्लान देखने के बाद गेट पर खड़े सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों को सैनिटाजइर से हाथ साफ कराए गए। इसके बाद उनकी सघन तलाशी ली गई। पहली पाली सुबह आठ से 12 बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चली। इस दौरान नोडल अधिकारी, एसडीएम सदर रमेश यादव व सचल दल परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करते रहे। नोडल अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम व द्वितीय पाली में 169-169 कुल 388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1188 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।