फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

हिंदी-अंग्रेजी बोलना सिखाएगा गूगल एलांग एप

Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी और अंग्रेजी बोलने का सलीका अब गूगल एलांग एप सिखाएगा। मिशन प्रेरणा एप के तहत बच्चों के हिंदी और अंग्रेजी भाषा के पठन कौशल को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गूगल से समझौता किया है। इसकी मदद से सटीक उच्चारण सिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण हो रहा है।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए 20 जुलाई से शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को अपने स्कूल के सभी अभिभावक, जिनके पास स्मार्ट फोन हैं, उनके मोबाइल पर गूगल एलांग एप को इंस्टाल करा रहे हैं। गुरुवार को यह प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसकी मदद से बच्चे हिंदी व अंग्रेजी का सटीक उच्चारण सीख सकेंगे। मोबाइल स्क्रीन पर जो वाक्य लिखकर उच्चारण करने पर उसके ऊपर स्टार बनकर आ जाता है। इससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन

डिप्टी बीएसए राजेश सिंह ने बताया कि इस एप में सबसे अच्छी खूब यह है कि एक डाउनलोड करने के बाद यह पूरी तरह ऑफलाइन मोड पर उपलब्ध रहता है। इसे बच्चे जब चाहें तब प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बीईओ सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस एप को स्मार्ट फोन पर प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। यह छह से 11 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी। कुछ बेसिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed