{"_id":"5dd5838b8ebc3e54c36d1ae6","slug":"education-auraiya-news-knp5271006156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से पटल देख रहे बाबू हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से पटल देख रहे बाबू हटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शिक्षा विभाग में जिले या किसी ब्लॉक में पांच वर्ष से एक ही पटल देख रहे बाबुओं का डाटा शासन ने तलब किया है। महानिदेशक ने शिक्षा विभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे यह माना जा रहा है कि विभाग में पांच साल से पटल देख रहे बाबुओं का हटना तय है।
स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश महानिदेशक विजय किरन आनंद ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर या ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक यदि पांच साल से एक ही पटल देख रहे हैं तो उनका डाटा तत्काल निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर भेजें। इसके अलावा अन्य पदों पर यदि कोई कर्मचारी एक ही पटल पर है तो उसकी भी सूचना मांगी गई है।
इस संबंध में बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि महानिदेशक का निर्देश मिल चुका है। मुख्यालय स्तर पर ऐसे बाबुओं की सूची तैयार कराई जा रही है। ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि ऐसा कोई मामला हो तो उसे तत्काल सूचीबद्ध किया जाए। शासन की ओर से एक सप्ताह में यह रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में औरैया, अजीतमल, भाग्नयगर, एरवाकटरा, अछल्दा, बिधूना व सहार समेत सात ब्लॉक हैं। इनमें भी कई बाबू ऐसे हैं, जो वर्षों से जमे हैं। शासन की इस कार्रवाई से बीएसए के कार्यालय व बीआरसी पर हड़कंप मचा है।