{"_id":"674b523627cc88ea4f020391","slug":"earlier-farmers-were-worried-about-fertilizer-now-they-are-yearning-for-water-auraiya-news-c-211-1-knj1003-119411-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले खाद के लिए परेशान थे किसान, अब पानी को तरस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले खाद के लिए परेशान थे किसान, अब पानी को तरस रहे
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। रबी सीजन की मुख्य फसलों की बोआई का समय चल रहा है। पहले तो खाद की किल्लत से जूझे। अब पानी की कमी ने परेशानी बढ़ा दी है। जिले की नहरें व माइनर सूखी पड़ी हैं।
गेहूं की बोआई के बाद बहुत जगहों पर पानी न होने के कारण फसलों के लिए खेत तैयार नहीं हो सके हैं। जहां बुआई हो गई वहां मजबूरी में महंगे डीजल पंप से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। संसाधनहीन किसानों की फसल पिछड़ रही है। बिधूना तहसील क्षेत्र के रामगंगा नहर का पानी किसानों के लिए अमृत सामान है। राम गंगा नहर से कई रजबहों के साथ नहर के किनारे के खेतों की सिंचाई इसी पर निर्भर है। नहर में पानी न होने से चिरूकुआ रजबहा, वांसक रजबहा, हरचंदापुर रजबहा, वैवाह, बिकूपुर रजबहा, बदनपुरा रजबहा, कैथावा रजबहा, नवादा धांधू रजबहा में पानी नहीं आ सका है। इससे दर्जनों गांवों के किसान गेहूं की बोआई व पहले बोई गई गेहूं के लिए निजी नलकूपों से खेतों की भराई करने को मजबूर हैं।
नवंबर महीना बीतने के बावजूद रामगंगा नहर, पानी के अभाव में सूखी पड़ी हुई है। गेहूं की बोआई के महत्वपूर्ण समय में पानी नहीं आ आ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय से खेतों में बोआई नहीं होगी तो फसल उत्पादन पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में साधन संपन्न किसान निजी नलकूपों से खेतों में महंगी सिंचाई करने को मजबूर हैं।