{"_id":"60c6467d8ebc3e53dc2f60ab","slug":"dumper-ruined-girl-auraiya-news-knp6340135192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पुल पर शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान घायल बच्ची की सांसें थम गईं।
फर्नीचर व्यापारी जावेद अख्तर शब्बू शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे छह वर्षीय पुत्री आरीफा को लेकर यमुना नदी पुल पर घूमने गए थे। अचानक आरीफा पिता का हाथ छुड़ाकर भागते हुए सड़क पार करने लगी। इस दौरान वह औरैया से जालौन की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से वह लहूलुहान हो गई। पुत्री को घायल होते देख जावेद ने परिजनों को सूचना दी और पुत्री को लेकर 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।
परिजन मासूम को लेकर कानपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर परिजनों ने भाग रहे डंपर को चालक समेत जालौन में पकड़ लिया। लेकिन बाद में बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतक के चाचा बबलू ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी जानकारी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।