{"_id":"6352f638aa91147add3d4502","slug":"dumper-crushed-a-cyclist-going-to-school-auraiya-news-knp724546756","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को डंपर ने कुचला
विज्ञापन
रुरुगंज/बिधूना। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिजौड़ा के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने अछल्दा-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के बराहार निवासी लज्जाराम दिवाकर की पुत्री शिवा(15) शाहूपुर स्थित राम सनेही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। सोहनी-बाबा शाला मार्ग पर बिजौड़ा गांव के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
डंपर के पहिये के नीचे आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन व ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र हो गए। हंगामा कर बिजौड़ा मार्ग को जाम कर दिया। जाम और हंगामे की सूचना पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल जीवाराम, बेला, अछल्दा, कुदरकोट थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस पहल न किए जाने को लेकर लोग नाराज दिखे। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद पुलिस परिजनों को समझा कर शांत करा पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि हादसे में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर शांति व्यवस्था बनी हुई है।