{"_id":"69c8290d0df789d3ec0fe9af","slug":"due-to-the-movement-of-many-trains-the-gate-opened-late-and-jammed-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142074-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कई ट्रेनों के आवागमन से देर से खुला फाटक, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कई ट्रेनों के आवागमन से देर से खुला फाटक, जाम
Sun, 29 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम।संवाद
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को ट्रेनों के लगातार आवागमन से फाटक देर से खुलने पर दोनों छोर लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को लगभग 37 मिनट तक जाम से जूझना पड़ा।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर लगभग दो बजकर 55 मिनट पर फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक न खुलने से अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगभग 37 मिनट बाद 3:32 बजे फाटक खोला गया। इससे बड़े वाहनों को जाम से निकलने में मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद यातायात कांस्टेबल अजय कुमार व पीआरडी कर्मी शिवराम ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। (संवाद)
विज्ञापन
-- -
जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
अछल्दा। क्रॉसिंग पर देर शाम आठ बजे फिर जाम लगने से एंबुलेंस से सीएचसी जा रही प्रसूता जाम में फंस गई। इस दौरान उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जाम खुलने पर महिला और बच्चे को सीएचसी ले जाया गया।
अछल्दा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पुरवा उदई निवासी आरती देवी पत्नी पुष्पेंद्र कुमार के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। शनिवार शाम परिवार ने टोल फ्री नंबर पर 102 एंबुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गाड़ी उनके घर पहुंची और आरती व उनके परिजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगी।
उधर, अछल्दा के फाटक में तकनीकी खराबी के चलते फाटक न खुलने से आरती प्रसव पीड़ा से कराह उठीं। ईमटी विकास श्रीवास्तव व आशा निर्मला देवी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। आरती देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।