{"_id":"669c027d7466f6996108f246","slug":"due-to-strictness-eight-candidates-left-the-improvement-and-compartment-exams-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114572-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सख्ती के चलते आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सख्ती के चलते आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में सख्ती के चलते आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का जिला विद्यालय निरीक्षक ने सुबह की पाली में औचक निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इसके बाद इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनके एक विषय में नंबर कम थे या फिर वह अनुत्तीर्ण थे। कंपार्टमेंट के लिए उन परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जो कम से कम दो विषयों में अनुत्तीर्ण थे।
जनपद से इन परीक्षाओं के लिए कुल 165 छात्रों ने आवेदन आए थे। इसमें हाईस्कूल के 62 और इंटरमीडिएट के 103 परीक्षार्थी शामिल थे। शनिवार को यह परीक्षा जिले में बने एक मात्र केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह पाली में आठ से 11 बजकर 15 मिनट तक संपन्न हुई। इसमें पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा शाम पाली में दो से पांच बजकर 15 मिनट तक हुई। इसमें तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक सुनील मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तरह ही सीसीटीवी की निगरानी में सख्ती से परीक्षा संपन्न कराई गई। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने सुबह की पाली में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इस दौरान परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।