{"_id":"677ad0def420a0a555045282","slug":"due-to-leakage-pipeline-the-foundation-of-the-houses-is-shaking-the-houses-are-cracking-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120780-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लीकेज पाइपलाइन से घरों की नींव डगमगाई, दरक रहे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लीकेज पाइपलाइन से घरों की नींव डगमगाई, दरक रहे मकान
विज्ञापन
लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
- फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
औरैया। शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पालिका की अंडरग्राउंड पाइपलाइन ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं हैं। विधिचंद मोहल्ला में बिछी पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण पानी रिस रहा है। पानी रिसकर लोगों के घरों की नींव में पहुंच रहा है। इससे कुछ मकानों दरारें तो आईं है, साथ ही फर्श भी धंसने लगी हैं। शिकायत पर पालिका के जलकल विभाग की टीम पहुंची और लीकेज तलाशने का काम भी शुरू किया। 15 दिन बाद भी लीकेज का पता नहीं लग सका है।
साल 2023 में शहर के मोहल्ला मदारदरवाजा व विधिचंद में कुछ ऐसी ही समस्या सामने आई थी। उस दौरान भी यहां के 12 मकानों में दरारें आई थीं। तब भूगर्भ वैज्ञानिकों ने जांच कर 12 मकानों को गिराने की रिपोर्ट दी थी। इस पर पालिका प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए थे। कुछ लोगों ने मकान स्वयं से गिरा लिए थे। वहीं, कुछ ने दरारों की मरम्मत करा दी थी। साल भर बाद एक बार फिर विधिचंद मोहल्ला में ऐसी समस्या सामने आई है। नागरिकों के अनुसार मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए वर्षों पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। जर्जर हो चुकी पाइपलाइन में कई जगह लीकेज है। पानी का रिसाव मकानों को चपेट में ले रहा है।
पानी रिसकर नींव में पहुंच रहा है। इससे लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। जमीन की मिट्टी धंसने से फर्श भी उखड़ रहा है। दीवार व बीम से लेकर छतों में दरार पड़ रही है। ऐसे में लोग सहमे हुए हैं। लीकेज से घरों में आई दरारों से मकान मालिक भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पालिका के कर्मी आते हैं, चंद घंटे में खोदाई व लीकेज तलाश करने के बाद वापस लौट जाते हैं। लगातार यह सिलसिला 15 दिन से जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-05एयूआरपी 13- सुनील गुप्ता। संवाद
‘लीकेज से मकान की नींव में पानी पहुंच रहा है। मिट्टी धंसने से मकान में दरारें आ रहीं हैं। फर्श भी टूट रही है। 15 दिन बाद भी लीकेज को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इससे उनका सुख चैन छिन गया है।’
-सुनील गुप्ता, पूर्व सभासद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-05एयूआरपी 14- रोहित शुक्ला। संवाद
‘तीन माह पहले मकान के बाहरी हिस्से में बीम डलवाते हुए पोर्सन तैयार कराया। स्थिति है कि नए पोर्सन में भी दरारें दौड़ गई हैं। पाइपलाइन लीकेज ने किए कराए पर पानी फेर दिया है।’-रोहित शुक्ला
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- --
‘कुछ लीकेज ढूंढे मिल गए हैं। कुछ तलाशे जा रहे हैं। जो लीकेज मिले हैं, उनकी मरम्मत कराई जा चुकी हैं। जल्द ही पाइपलाइन को दुरुस्त करा दिया जाएगा।’
-अनूप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका

बोले जिम्मेदार

लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।- फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।