फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DUDA will improve the appearance of five unpaved streets of Dibiyapur Nagar Panchayat

Auraiya News: डूडा से सुधरेगी दिबियापुर नगर पंचायत की पांच कच्ची गलियों की सूरत

Fri, 23 Feb 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
DUDA will improve the appearance of five unpaved streets of Dibiyapur Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




दिबियापुर। सब कुछ ठीक रहा तो डूडा की मदद से नगर के विभिन्न वार्डों में जल्द ही विकास की किरण पहुंचेगी, जहां अभी तक गलियां नहीं बन पाईं हैं। इसके लिए नगर पंचायत दिबियापुर ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से गलियों को बनाने का खाका तैयार कर डूडा कार्यालय भेजा है।



नगर पंचायत दिबियापुर के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय के अनुसार जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से नगर पंचायतों में विकास कार्य होते हैं। पहली बार दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय से विभिन्न कच्ची गलियों को बनाने के प्रस्ताव डूडा को भेजे गए हैं। उम्मीद जताई कि जल्द ही डूडा से इन सड़कों के निर्माण होंगे। इससे इन सड़कों पर बने घरों तक नगर पंचायत की सभी सुविधाएं आसानी से पहुंच पाएंगीं। यहां बता दें कि प्रस्तावित गलियां अभी तक कच्ची हैं और बरसात के समय में इन गलियों से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन




--------------------



डूडा से निम्न गलियों का निर्माण है प्रस्तावित--



1 - मोहल्ला संजय नगर में हरिश्चंद्र मिश्रा के मकान से प्रदीप दोहरे जेई के मकान तक



2- मोहल्ला संजय नगर में कप्तान सिंह के मकान से राम सिंह नायक के मकान तक



3- मोहल्ला राणा नगर में सचिन शुक्ला के मकान से रूबी दुबे के मकान से होते हुए बेला रोड तक



4- मोहल्ला राणा नगर में शुभम पाठक के मकान से ब्रजेश के प्लाट होते हुए बेला रोड तक आरबी आइस फैक्ट्री से लिंक गली, दिनेश शर्मा के मकान से भगवान सिंह के मकान तक
विज्ञापन
विज्ञापन




5- मोहल्ला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सुंदर लाल राजपूत के मकान के पीछे से अहिबरन सिंह राजपूत के मकान तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed