{"_id":"5ed7d7348ebc3e90612ffd40","slug":"drunken-youth-beat-up-entire-family-mother-dies-auraiya-news-knp5635659117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पुत्र ने मां को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पुत्र ने मां को पीटा, मौत
विज्ञापन
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव समायन में मंगलवार की रात नशे में धुत्त युवक ने पत्नी, बच्चों और मां को पीटा। गंभीर हालत में वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर सुनते ही बेटा फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव समायन निवासी औसान सिंह (38) मंगलवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर औसान का पत्नी से विवाद हो गया।
औसान ने पत्नी और बच्चों को पीटा। बचाने पहुंची मां रामरानी (62) को भी पीट दिया। सीएचसी ऐरवाकटरा में ग्रामीणों ने वृद्धा को भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि राजू पुत्र जबर सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजू ने बताया कि औसान सिंह ने उसके चाचा-चाची, मोनिका, दादी व लड़के को शराब के नशे में पीटा। इस मारपीट में दादी रामरानी की मौत हो गई।