फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drought in Rajavha, farmers are unable to plant paddy nursery

सूखा पड़ा फफूंद रजबहा, किसान नहीं लगा पा रहे धान की नर्सरी

Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Drought in Rajavha, farmers are unable to plant paddy nursery
फोटो 09एयूआरपी17- रजबहा में पानी न होने पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : AURAIYA
रजवहा में पानी न आने से किसान परेशान हैं। इससे किसानों में धान की नर्सरी पिछड़ने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रजवहा में शीघ्र पानी शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

फफूंद रजवहा से क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में हजारों एकड़ भूमि में धान की फसल होती है। धान की नर्सरी डालने का समय एक जून (जेठ दशहरा) से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

15 जून तक किसान धान की नर्सरी डालने का हर संभव प्रयास करते है। उसके बाद डाली गई नर्सरी लेट मानी जाती है।
पैदावार कम होने की आशंका बन जाती है। धान की नर्सरी डालने का समय गुजरता जा रहा है अभी तक फफूंद रजवहा में धूल उड़ती नजर आ रही है।
बड़े बंबा में एक बूंद भी पानी नहीं है, किसान धान की नर्सरी नहीं तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
जिन संपन्न किसानों के पास निजी पानी का साधन है उन्होंने धान की नर्सरी तैयार करने के लिए पौध लगा दी है। अधिकतर किसान बंबा के पानी पर निर्भर हैं उनकी नर्सरी अभी नहीं पड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सलूपुर, डिलहा, टीकमपुर, अधासी, भर्रापुर, केशमपुर, शदुल्लापुर, फफूंद, फक्कड़पुर, बहादुरपुर, पटरा आदि सैकड़ों गांवों के किसानों की धान की नर्सरी अभी तक पानी न आने से नहीं डाली जा सकी है। देर से डाली जाने वाली धान की नर्सरी में पैदावार कम होने की आशंका है।
क्षेत्र के किसान डॉ. रामसिंह, लाखन सिंह, गेंदालाल, गोविंद सिंह, भगवानदास, डॉ.सुरेश चंद्र, मुन्नू सिंह, जगदीश, शिवम आदि ने जिलाधिकारी से अतिशीघ्र बंबा में पानी देने की मांग की है।

फफूंद रजवाहा अध्यक्ष गिरधरभक्त मिश्रा ने बताया कि अभी बूढ़ादाना रजवहा में सिर्फ एनटीपीसी के लिए पानी चल रहा है एक हफ्ते में फफूंद रजवहा में भी पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed