{"_id":"dccb6d0a997dea850444104dd97687a9","slug":"drop-wire-farm-wheat-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गिरा तार, गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गिरा तार, गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन टूटकर गेहूं के खेत में जा गिरी, जिससे किसान की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। कोतवाली क्षेत्र के अजीतमल हाइवे पर मधुवन ढाबा के सामने शाम चार बजे हाइटेंशन का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। तार टूटकर गिरने से ब्रजराज के खेत में खड़े डेढ़ बीघा गेहूं जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण उमाकांत राजपूत, जितेंद्र सिंह, लालजी गुप्ता, दिनेश, राहुल सेंगर, जितेंद्र यादव, शिवम आदि ने आग पर मिट्टी पानी डालकर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
खेत में आग लगने से फसल जलकर राख - अजीतमल (औरैया)। श्ुाक्रवार देर शाम गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।
कोतवाली के ग्राम मलगवां मंदिर निवासी सुरेंद्र ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को बीते दिन काटना शुरू कर दिया था। गेहूं काटने के बाद वह शाम को घर चला आया । देर शाम खेतों से लपटें उठती देख वह दंग रह गया। खेत जाकर देखा तो उसके गेहूं धू-धू कर जल रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी- पानी डालकर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। साथ ही साहब सिंह के कई गेहूं के गट्ठर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को मदद के लिए तहसील प्रशासन से गुहार लगाई है।