फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Driver killed in collision of cars, 13 injured

कारों की भिड़ंत में चालक की मौत, 13 घायल

Sat, 20 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 20 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in collision of cars, 13 injured
कानपुर-इटावा हाइवे पर देर रात बोलेरो और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। इसमें बोलेरो सवार 11 लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं स्विफ्ट चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12.45 बजे बोलेरो सवार होकर एक दर्जन लोग अलीगढ़ से इलाहाबाद बारात लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे रोड पावर हाउस के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजाइर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। सवारियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसा होते देख लोगों ने आनन-फानन गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस स्विफ्ट डिजाइर कार में फंसे चालक गोकुल निवासी मथुरा के कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सीएसची भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों नाजुक हालत देखते हुए सभी को सैफई रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक गोकुल को सैफई से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय गोकुल ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि सभी घायलों को रात में सैफई भेज दिया गया था। जिसमें चालक के मरने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोलेरो में सवार घायल घायल-
1- लक्ष्मण सिंह पुत्र अतर सिंह
2- मुन्ना खॉ पुत्र माजिद खान
3- अनिल कुमार पुत्र राजा सिंह
4- तोता राम पुत्र रामसनेही
5. बनवारी सिंह पुत्र नंदू सिंह
6- सरमन पुत्र रामसिंह
7- तुलसीराम पुत्र सरदार सिंह
8- विजय सिंह पुत्र थान सिंह
9. ऋषि पुत्र जेाराबर
10- नेम सिंह पुत्र बादाम सिंह
11.- सूरज सिंह पुत्र बाबू
नोट- सभी घायल आलमपुर फतेहपुर अलीगढ़

स्विफ्ट में सवार घायल
अंशुल गुप्ता पुत्र निवेश निवासी मथुरा
गोकुल (चालक) निवासीगण मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed