फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dressing shops full lipstick samples

शृंगार की दुकानों से लिपिस्टक के सैंपल भरे

Thu, 07 Apr 2016 12:16 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 07 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dressing shops full lipstick samples
मावे के नमूने लिए, 40 किलोग्राम पालिथीन जब्त - फोटो : amarujala
लिपिस्टिक से महिलाओं में बढ़ रही कैंसर की संभावना को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टर ने बुधवार को कास्मेटिक की दुकानों में छापेमारी कर सैंपल भरे। अधिकारियाें ने एक दुकान पर ही सैंपलिंग कर विक्रेताओं से मानक विहीन लिपिस्टिक न बेचने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। छापेमारी के संबंध में कमिश्नर फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं औषधि विभाग अभी तक खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर ही छापामारी कर रहा है। इसी बीच कमिश्नर फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटिड विभाग से आए आदेश के बाद डीएम माला श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को शृंगार सामग्री विक्रेताओं की दुकानों पर भी छापामारी और सैंपलिंग के आदेश दिए। अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन ने शहर के फूलमती मंदिर सदर बाजार रोड पर स्थित शृंगार सामग्री के कारोबारी सतीश चंद्र की दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान टीम के अधिकारियों ने दुकान से लिपिस्टिक के अलावा हेयर रिमूवर क्रीम, फेश वास के सैंपल लिए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से लिपिस्टिक से महिलाओं में बढ़ रही कैंसर की संभावना को ध्यान में रखते हुए सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए थे। अब जल्द ही शेष शृंगार सामग्री प्रतिष्ठानों पर भी छापामारी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शृंगार सामग्री विक्रेताओं से मानक विहीन शृंगार सामग्री न बेचने की अपील की। साथ ही निरीक्षण में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed