फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drains will overflow in the rain due to half-hearted cleaning

Auraiya News: आधी-अधूरी सफाई से बारिश में उफनाएंगे नाले

Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drains will overflow in the rain due to half-hearted cleaning
गंदगी से पटा पड़ा नाला। - फोटो : गंदगी से पटा पड़ा नाला।
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में जलनिकासी की समस्या गंभीर है। कस्बे की जलनिकासी के लिए नाले-नालियां बनी हैं, लेकिन अभी तक इनकी सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन

आधी-अधूरी सफाई से इलाके के कई नाले गंदगी से पटे हैं। इससे बारिश में नाले उफनाएंगे। लोगों का कहना है कि बारिश सफाई के इंतजामों की पोल खोल देगी।
नगर पंचायत निवासी सीमा, धीरेंद्र, महेश, आलोक, गुलाब आदि ने बताया कि बारिश का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक पंचायत ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की है। अजीतमल की पुरानी मुगलरोड पर बना नाला बारिश में उफना जाता है।
विज्ञापन

गंदा पानी सड़क के साथ ही लोगों के घरों में भी भर जाता है। वहीं फिरोज नगर कोटला व गढ़िया रोड पर जलनिकासी के लिए नाला न होने से लगातार जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत को कस्बे के विधानगर, आजाद नगर व आर्यनगर समेत कई वार्डों में नाले के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक एक भी नाले का निर्माण पूरा नहीं कराया जा सका है।


बीते एक माह से लगातार क्षेत्र में नाली-नालों की सफाई कराई जा रही है। अधिकांश जगह नालों की सफाई हो चुकी है। जहां नालों में गंदगी भरी रह गई है। वहां भी जल्द ही नालों को साफ कराया जाएगा। -आशा चक-अध्यक्ष, नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed