फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drain construction started to deal with waterlogging

Auraiya News: जलभराव से निपटने के लिए नाला निर्माण शुरू

Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drain construction started to deal with waterlogging
कस्बा में निर्माणाधीन नाला। - फोटो : कस्बा में निर्माणाधीन नाला।
बिधूना। मानसून के दस्तक देने से पहले नगर पंचायत कस्बे की जलनिकास को दुरुस्त करने में जुट गई है। यहां पर पहले से बने प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, जलनिकास के लिए कस्बे में नए दो नालों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इनके बनने से यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के दौरान गांधी नगर, आंबेडकर नगर, जवाहर नगर आदि वार्डों में जलभराव की समस्या होती है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने अछल्दा रोड से भगत सिंह चौराहे तक 37 खंड में व गांधी नगर में लोहिया स्कूल से लेकर दशरथ चौहान के मकान तक नाले का निर्माण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भरथना रोड, दिबियापुर रोड, फीडर रोड व लोहामंडी में नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर में नाला निर्माण बारिश के पहले पूरा कराया जाएगा। पुराने नालों की सफाई के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed