{"_id":"683aebb165f22a8273047c93","slug":"drain-construction-is-slow-people-will-again-face-waterlogging-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1132847-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाला निर्माण सुस्त, फिर जलभराव से जूझेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाला निर्माण सुस्त, फिर जलभराव से जूझेंगे लोग
Sat, 31 May 2025 05:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
यहां होता है हर साल जलभराव।
- फोटो : यहां होता है हर साल जलभराव।
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर समेत औरैया-दिबियापुर बाईपास पर बसे लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका नाले का निर्माण करा रही है।
चार महीने पहले शुरू दिबियापुर रोड पर नाला निर्माण पूरा भी हो चुका है, लेकिन दिबियापुर बाईपास पर निर्माणाधीन नाले की रफ्तार सुस्त है। मानसून आने से पहले यह नाला बनने की उम्मीद नहीं है। इससे यहां के लोग जलभराव की समस्या से जूझेंगे।
दिबियापुर बाईपास पर गोविंद नगर व टंकी से सटे हिस्सों में खाली प्लॉट तालाब में तब्दील हो जाते हैं। बारिश के दिनों में यहां पर यह परेशानी खड़ी होती है। यहां पर करीब पांच हजार आबादी रहती है।
कई घरों में बारिश के दिनों में ताले भी लग जाते हैं। लोगों को दूसरी जगह रहना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका परिषद ने यहां पर नाला बनाने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
बाईपास के किनारे-किनारे नरोत्तमपुर तक तकरीबन 500 मीटर में दो नाले बनाए जा रहे हैं। जिससे दिबियापुर बाईपास से सटी बस्ती का पानी फफूंद चौराहा से होते हुए निकलेगा, लेकिन इन दिनों यह काम बंद है। शटरिंग जहां की तहां लगी हुई है।
करीब 300 मीटर तक अभी काम होना बाकी है। जबकि जून माह में मानसून दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में यदि नाला निर्माण का काम समय से पूरा नहीं हुआ तो एक बार फिर से शहर का यह हिस्सा जलभराव से जूझेगा, क्योंकि पिछले दिनों हुई बारिश में ही यहां पर काफी हद तक जलभराव हो गया है। हालांकि पालिका प्रशासन जल्द नाला निर्माण का काम पूरा कराए जाने का दावा कर रहा है।
नाला का निर्माण करा रहा ठेकेदार छत से गिरने की वजह से घायल हो गया है। उसका उपचार चल रहा है। नाला निर्माण का काम तेजी से कराया जाएगा।-राम आसरे कमल, ईओ नगर पालिका परिषद