फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Double murder case hearing on March 21

Auraiya News: दोहरे हत्याकांड की सुनवाई 21 मार्च को

Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Double murder case hearing on March 21
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में तीन वर्ष जेल में निरुद्ध चल रहे सपा के पूर्व एमलएसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपियों को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया। वहां पर पुलिस हेडकांस्टेबल अतुल मिश्रा ने कोर्ट में गवाही दी।
विज्ञापन

नारायणपुर मोहल्ला स्थित पंचमुखी मंदिर में 15 मार्च 2020 को गोलीबारी से अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने सपा के तत्कालीन एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए जेल में निरुद्ध किया। सभी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट प्रस्तुत कर सुनवाई विशेष एमएपी एमएलए कोर्ट न्यायधीश संजय कुमार सिंह के समक्ष शुरू हुई। शासन ने कमलेश पाठक के खिलाफ गैगेंस्टर के तहत भी कार्रवाई की। मंगलवार को सभी आरोपी विभिन्न जेलों से कोर्ट लाए गए। अभियोजन पक्ष के एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा व हृदयनारायण पांडेय व बचाव पक्ष की ओर से कृपानंद उर्फ गोपाल वाजपेयी व बलराम सिंह चौहान आदि की मौजूदगी में गवाह सिपाही अतुल कुमार मिश्रा हाल तैनाती थाना बरुआ सागर जिला झांसी की गवाही हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तय की है। सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया। एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आगे की तारीखों में कई पुलिस कर्मियों को गवाह के लिए तलब कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed