{"_id":"5835d23e4f1c1b242413bf2b","slug":"dogunee-umr-ka-doolha-dekh-dulhan-ne-kiya-pheron-se-inakaar","type":"story","status":"publish","title_hn":" दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया फेरों से इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया फेरों से इनकार
औरैया
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर उदास बैठा दुल्हन का पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव उधौपुर बूढ़ादाना में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इस पर पंचायत बैठी, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई।
आखिरकार दहेज का सामान वापस कर बारात लौट गई। बूढ़ादाना के निकट उधौपुर गांव निवासी की बेटी की शादी उसके रिश्तेदारों ने हरियाणा के जिला दज्जर निवासी देवेंद्र पुत्र जीत सिंह के साथ तय कराय। मंगलवार की रात बारात आई। इसी दौरान पता चला कि दुल्हन दलित परिवार से है और दूल्हा जाट परिवार से। इस पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस मसले पर पंचायत हुई तो दूल्हा तैयार हो गया। रस्मों के बाद जयमाल का कार्यक्रम होने लगा। दुल्हन ने देखा कि दूल्हा उसकी दोगुनी उम्र का है तो उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर एक बार फिर पंचायत बैठी। लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। इस पर बारात लौट गई।