{"_id":"6859945daae7673cf108537e","slug":"doctors-are-unable-to-diagnose-the-disease-40-peacocks-have-died-in-nine-days-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127768-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डॉक्टर नहीं पकड़ पा रहे बीमारी, नौ दिन में 40 मोर तोड़ चुके दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डॉक्टर नहीं पकड़ पा रहे बीमारी, नौ दिन में 40 मोर तोड़ चुके दम
Mon, 23 Jun 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। क्षेत्र में लगातार मोर दम तोड़ रहे हैं। नौ दिनों के अंतराल में 40 मोर की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी तीन ने दम तोड़ दिया।
इनकी मौत किस बीमारी से हो रही है। इसका अनुमान डॉक्टर भी नहीं लगा पा रहे हैं। वह घायल मोरों का प्राथमिक उपचार करने तक ही सीमित हैं। इससे पशु-पक्षी प्रेमियों में नाराजगी है।
बीते नौ दिन पहले एक खेत में पड़े डामर से कुछ मोर चिपक कर घायल हो गए थे। इनमें कुछ मोरों की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और घायल मोरों का पशु चिकित्सक से इलाज कराया था, लेकिन तब से मोरों की मौत होने का सिलसिला चल रहा है।
सोमवार को कंचौसी गांव में तीन और मोरों ने दम तोड़ दिया। अब तक 40 से ज्यादा मोरों की मौत हो चुकी है। उधर, बजरंग दल के नेता सत्यम गुप्ता की सूचना पर डॉ. दिनेश, नीरज व सर्वेश सहित पशुपालन विभाग की टीम कंचौसी गांव पहुंची और मोरों का इलाज किया, लेकिन डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मोरों में कौन सी बीमारी फैली है।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बीमारी का पता लगाने के लिए कोई भी सैंपल बाहर नहीं भेजे गए हैं। इस मसले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देंगे।