फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor met after two years, eye operations will start in seven days

Auraiya News: दो साल बाद मिले डॉक्टर, सात दिन में शुरू हो जाएंगे आंखों के आपरेशन

Sat, 10 Feb 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Doctor met after two years, eye operations will start in seven days
औरैया। दो साल बाद बिधूना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय को डॉक्टर मिले हैं। अब सात दिनों के अंदर आपरेशन होने लगेंगे। नेत्र रोगियों को आपरेशन के लिए औरैया, इटावा, कानपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले में नेत्र रोगियों के लिए शासन स्तर से छह करोड़ 69 लाख की लागत से 50 शैया डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय की सौगात दी। चार नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का लोकार्पण किया गया। पिछले दो वर्षों से यहां कर्मचारी व उपकरण मुहैया न कराए जाने से अस्पताल में सेवाओं की बहाली नहीं कराई जा सकी। अब दो नेत्र सर्जन सहित चार चिकित्सकों तैनाती की गई है। साथ ही तीन स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट व तीन टेक्नीशियन को भी यहां भेजा गया है। अभी तक अस्पताल की जिम्मेदारी बिधूना सीएचसी प्रभारी की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रवीन कुमार मरीजों की जांच कर रहे हैं।दो सर्जन के तौर पर डॉ. धीरेंद्र कुमार सक्सेना व डॉ. जयकिशन को तैनाती मिली है। इनके साथ ही एनेस्थेटिक डॉ. राजेश कुमार व ईएमओ डॉ. अमर बहादुर को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना स्थित 50 शैया डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों से लेकर स्टाफ की सूची शासन से आ चुकी है। कुछ डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। आंखों के आपरेशन को लेकर कुछ उपकरण लखनऊ से आने हैं। जिनके आते ही नेत्र संबंधी आपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed