फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dm of farrukhabad will take charge of renovation of the school from where he completed his primary education

पैतृक गांव के स्कूल का कायाकल्प करेंगे डीएम फर्रूखाबाद

Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
dm of farrukhabad will take charge of renovation of the school from where he completed his primary education
बिधूना (औरैया)। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह नूरपुर खरगपुर गांव के स्कूल को गोद लेंगे इसी स्कूल में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। वह अपने स्कूल का कायाकल्प कराएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी औरैया को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आईएएस मानवेंद्र सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बिधूना से पांच बार विधायक रहे स्व. गजेंद्र सिंह के पुत्र हैं। गजेंद्र सिंह नूरपुर-खरगपुर ग्राम पंचायत के मजरे तिलकपुर फार्म के रहने वाले थे। इसी गांव के प्राथमिक स्कूल में गजेंद्र सिंह के छोटे बेटे मानवेंद्र सिंह ने प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी। अब मानवेंद्र सिंह आईएएस हैं। उन्होंने अपने स्कूल को गोद लेने के लिए जिलाधिकारी औरैया
विज्ञापन

सुनील कुमार वर्मा को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री की अपील से प्रेरित होकर अपने निवास तिलकपुर फार्म की ग्राम पंचायत नूरपुर खरगपुर का प्राथमिक विद्यालय को गोद लेना चाहता हूं। इस स्कूल का अभी तक कायाकल्प नहीं हुआ है। छह माह में स्कूल का कायाकल्प कराकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed