{"_id":"685c41e0f7c7abec8402caa6","slug":"dm-increased-the-honor-of-democracy-fighters-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127872-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएम ने लोकतंत्र सेनानियों का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएम ने लोकतंत्र सेनानियों का बढ़ाया मान
Thu, 26 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते डीएम।
औरैया। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संस्मरण सुनाएं। इस मौके पर डीएम ने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
कलक्ट्रेट के मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी एक-दूसरे का सम्मान करें। कार्यक्रम में डीएम ने लोकतंत्र सेनानियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इनमें बदन सिंह, मेवालाल, कृष्ण कुमार, जगराम, बेचे लाल, भगवान दास विश्वनाथ, भीखम लाल, वीरेंद्र कुमार, राममूर्ति, भानवती, अनारकली, कमला देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में सीडीओ संत कुमार, डीडीओ सतीश कुमार पांडेय और परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे। (संवाद)