फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM inaugurated two Annapurna buildings by cutting the ribbon

Auraiya News: दो अन्नपूर्णा भवन का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Sun, 03 Mar 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM inaugurated two Annapurna buildings by cutting the ribbon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल अन्नपूर्णा भवनों के लोकार्पण तथा उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉश मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ कर दिया गया। जिले की दो अन्नपूर्णा दुकानों का जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
शहर से सटी सुरान पंचायत में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा समेत तहसील के अधिकारी पहुंचे। यहां भवन का लोकार्पण कराया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी बिधूना क्षेत्र के नवादा धांधू पहुंचे। जहां जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सिंह के साथ अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले में 75 अन्नपूर्णा भवनों में कोटे की दुकानों का संचालन किया गया जाएगा। दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅश मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि जिले में 42 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गए हैं। अन्य जगह निर्माण चल रहे हैं। जल्द ही जिले की 75 दुकानों को इन भवनों में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिधूना हरिश्चन्द्र, खंड विकास अधिकारी राज नरायण पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed