फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM implicated in jam convoy

जाम में फंसा डीएम का काफिला

Mon, 21 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM implicated in jam convoy
औरैया, कन्नौज, विलरायां, पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढायुक्त रास्ते पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जिसमें जिलाधिकारी का काफिला भी फंस गया। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और नहर पुल के रास्ते डीएम के काफिले को रवाना किया। कई घंटों तक जाम लगने से राहगीर गलन भरी सर्दी में पसीना पसीना होते दिखे।
विज्ञापन

 
औरैया कन्नौज विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का रास्ता अत्यंत खराब और गड्ढायुक्त हो गया है। इससे अक्सर नहर पुल से लेकर विवेकानंद महाविद्यालय तक भीषण जाम की समस्या रहती है। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों को भरने के लिए सोमवार को ईंटें डाल दीं। आलम यह हुआ कि पैदल एवं वाहन सवार राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में जाम की स्थिति बन गई। इस बीच स्कूल से लौट रहे बच्चे भी जाम में फंसे रहे। शाम के समय बिधूना से लौट रहीं जिलाधिकारी औरैया माला श्रीवास्तव की गाड़ी भी जाम में फंस गई। बाद में पुलिस फोर्स ने डीएम के काफिले को नहर के रास्ते निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी औरैया की गाड़ी फंसी देख स्थानीय लोग अजय पैराडाइज, गोविंद पांडेय, सुभाष यादव आदि डीएम को जाम के कारण होने वाली समस्या बताने के लिए पहुंचे लेकिन रास्ता बदल जाने से वह लोग अपनी फरियाद नहीं कर पाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुप्ता ने सीओ औरैया सुभाष अत्री से वार्ता कर जाम से निजात दिलाने को आवश्यक प्रयास करने की मांग की।


दिन के समय बड़े वाहनों की नो इंट्री को सख्ती से लागू कराए जाने की मांग की। थाना पुलिस के दरोगा पान सिंह, एसआई सुरजीत सिंह, शिवकुमार आदि के लाख प्रयासों के बावजूद शाम तक राहगीर भीषण जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed