फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM give instructions to stop the salary SO

थानाध्यक्ष का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 12 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 12 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
DM give instructions to stop the salary SO
पंचायत चुनाव की मतगणना के पूर्व डीएम व एसपी ने शनिवार देर शाम तक मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारत मिले थानाध्यक्ष का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है। वहीं एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को मतगणना के दौरान कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने बिना पास के किसी भी व्यक्ति के मतगणना स्थल पर पाए जाने पर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के तिलक इंटर कालेज में होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी से नदारत मिलने पर थानाध्यक्ष एरवाकटरा विनोद यादव का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं डीएम ने बताई गई व्यवस्था के अनुरुप मतगणना स्थल पर खामियां पाए जाने पर एक्सईएन पीडब्लूडी, जेई पीडब्लूडी व बीडीओ की जमकर लताड़ लगाई। कहा कि सुधार न मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान डीएम ने चुनाव कार्य में लगे आरओ, एआरओ सहित अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना पास के मौजूद न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई को तैयार रहें। वहीं चुनाव कवरेज में लगे मीडिया कर्मियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर को इंटरनेट सुविधा के साथ ही लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराए के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि बिना पास के कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल के दौ सौ मीटर के दायरे में न दिखाई दे।

वहीं राउंड बाई राउंड ही एजेंट मतगणना स्थल पर रहें। डीएम ने मतगणना कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात पूर्ण कार्यशैली पाए जाने पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व चुनाव प्रेक्षक विनोद यदुवंशी ने मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से मतगणना का काम करें।

मतपत्र में कोई परेशानी आने पर पहले उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। फिर भी कोई दिक्कत होती है तो उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने अधीनस्थों से सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

कहा कि थानाध्यक्षों की जहां मतगणना स्थल पर निगेहबानी रहेगी तो वहीं एसआई व चीता मोबाइल लगातार भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध दिखने पर उसे तत्काल कोतवाली पहुंचाए। वहीं मतगणना स्थल पर मोबाइल, माचिस, बीडी, तरल पदार्थ आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।


इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। एसपी श्री तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना के दौरान जिस बूथ की काउंटिंग पूरी हो जाए उसके एजेंटों को तुरंत मतगणना स्थल से बाहर किया जाए। जिससे मतगणना स्थल पर बेवजह भीड़ का जमावड़ा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed