फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disturbed by his grandson's actions and police interrogation, Baba gave his life

औरैयाः पौत्र की हरकत व पुलिस पूछताछ से परेशान होकर बाबा ने दी जान

Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by his grandson's actions and police interrogation, Baba gave his life
ऐरवाकटरा (औरैया)। एक किशोरी को पौत्र ले गया और तबसे पुलिस बार-बार बाबा से पूछताछ कर रही थी। इससे परेशान वृद्ध ने रविवार रात को जहर खा लिया। पुलिस ने हिरासत से दामाद व नाती को छोड़ा तो वह वृद्ध को सैफई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगला नया निवासी दिनेश वर्मा (63) की पत्नी व बेटे अजय की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वह गांव में बहू ममता व पौत्र अनुपम के साथ रहते थे। अनुपम 15 सितंबर को पड़ोसी गांव की एक किशोरी को अपने साथ ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अनुपम पर एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वृद्ध दिनेश व उसकी मां से कई बार पूछताछ की।
विज्ञापन

जब पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली तो इटावा के एक गांव में रहने वाली वृद्ध की बेटी-दामाद व नाती को पूछताछ की और दबाव बनाने के लिए दामाद व नाती को हिरासत में लेकर एरवाकटरा थाने ले आए। इस बात की जानकारी वृद्ध को हुई। गांव में पौत्र अनुपम की वजह से बदनामी होने व परिवारिजनों को पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ से आहत वृद्ध दिनेश ने रविवार रात जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो उन्होंने तत्काल वृद्ध के दामाद व नाती को छोड़ दिया। दोनों उन्हें इलाज के लिए सैफई ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पूरे गांव में अनुपम की हरकतों व पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने की चर्चा रही। थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। अनुपम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इसलिए पुलिस ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed