फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Teacher Award given to ten teachers

दस शिक्षकों को दिया गया जिला अध्यापक पुरस्कार

Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Teacher Award given to ten teachers
फोटो 16 एयूआरपी 13 - शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करती एडीएम रेखाएस चौहान, सीडीओ व अन्य - फोटो : AURAIYA
औरैया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार की सकारात्मक सोच और प्रयास से जनपद स्तर के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए जिला अध्यापक पुरस्कार देने की शुरुआत इस वर्ष से की गई। इसके तहत जिले के दस शिक्षकों को चयनित किया गया। इन्हें कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम रेखाएस चौहान ने सम्मान पत्र, उम्मीद के रंग नामक पुस्तक तथा एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रेखाएस चौहान ने कहा कि इन शिक्षकों ने शिक्षा की नई तकनीकों के साथ छात्रों को सिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है। चाहे स्मार्ट क्लासेज हों या अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियां, हर माध्यम का इस्तेमाल बच्चों को सिखाने के लिए किया है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देकर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना की। इस अवसर पर सीडीओ अशोक बाबू त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वाले शिक्षक एक नजर में
माध्यमिक विद्यालय से बृजेश दीक्षित (प्रधानाचार्य) श्री नारायण इंटर कॉलेज बढ़ेरा, रामेन्द्र सिंह कुशवाहा (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज सहार और कृष्ण मोहन उपाध्याय (प्रधानाचार्य) जनता इंटर कॉलेज अजीतमल को यह पुरस्कार मिला जबकि बेसिक विद्यालय से रश्मि (प्रधानाध्यापिका) इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गुलाबपुर ब्लाक भाग्यनगर, अलका यादव (प्रधानाध्यापिका) इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल नगला जय सिंह ब्लॉक भाग्यनगर, ज्ञान प्रकाश (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय जैतपुर ब्लॉक भाग्यनगर, नाथूराम कुशवाहा (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय सिंगलामऊ ब्लॉक भाग्यनगर, विकास सक्सेना (सहायक अध्यापक) पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरोत्तमपुर ब्लॉक औरैया, रीतु पोरवाल (प्रधानाध्यापिका) प्राथमिक विद्यालय बरमूपुर ब्लॉक औरैया तथा अश्वनी कुमार (प्रधानाध्यापक) इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शिवगंज ब्लॉक सहार को यह पुरस्कार दिया गया। जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने वाले वर्ष 2018 के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार एवं वर्ष 2019 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका सुनीता कटियार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed