{"_id":"5f81e89b8ebc3e9b7638ac72","slug":"district-justice-ghaziabad-refa-auraiya-news-knp5877011106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित जिला जज गजियाबाद रेफर किए दए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित जिला जज गजियाबाद रेफर किए दए
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमित हुए जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना को इलाज के लिए गाजियाबाद के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को जिला जज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने जिला जज का ऑक्सीजन लेवल कम-ज्यादा होने पर उनके अच्छे सुविधा युक्त अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता जताई। इस पर उन्हें एंबुलेंस से सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि जिला जज की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है।
प्रभारी जिला जज आरबीएस मौर्या, एडीजे राजेश चौधरी, प्रथमकांत, रामनेत, अर्चना तिवारी आदि न्यायिक अधिकारियों व एल्डर्स कमेटी सदस्य सुरेंद्र नाथ पांडेय, नवल किशोर त्रिपाठी के अलावा डीजीसी अभिषेक मिश्रा, सुनील दुबे, शिवम शर्मा, अशोक अवस्थी आदि ने जिला जज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।