फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Bar Association election tirade

जिला बार एसोसिएशन चुनाव का शंखनाद

Mon, 23 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव शंखनाद हो गया। एल्डर्स

विज्ञापन
कमेटी ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। 25 मार्च से नामांकन होंगे। आठ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के संयोजक/अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने सदस्य शिवशंकर दीक्षित, रामस्वरूप वर्मा, अमर पाल सिंह भदौरिया, ब्रह्मस्वरुप गुप्ता और संतोष दीक्षित के साथ सोमवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि नामांकन 25, 26 और 27 मार्च को होगा। नामांकन की जांच 30 मार्च को और नामांकन लिस्ट का प्रकाशन व आपत्तियां 31 मार्च को होगी। नाम वापसी 1 अप्रैल को तथा अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन तीन अप्रैल को होगा।

जजी परिसर में आठ अप्रैल को मतदान होगा। मतदाता सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इसी दिन मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि इस बार चुनाव में 340 सदस्य वकील हिस्सा लेंगे।
 
चुनाव की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार से ही जजी परिसर में होर्डिंग और बैनर लगाने शुरू कर दिए। कई वकीलों ने तो साथियों से वोट भी मांगना शुरू कर दिया। इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर कई बार काबिज रहे सुरेंद्र शुक्ला के अलावा अशोक अवस्थी और इंद्रपाल सिंह भदौरिया भी सक्रियता से जुटे हैं।

महामंत्री पद के लिए महामंत्री रह चुके संजीव कुमार चतुर्वेदी के अलावा देवालय देवेश दुबे, अरविंद पाल पम्मू व प्रमोद भदौरिया वोट मांग रहे हैं। कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पद पर भी कई वकील दावा ठोंकने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed