फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Distributed relief supplies to victims in Klapur

कलापुर में पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Fri, 27 May 2016 11:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 27 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Distributed relief supplies to victims in Klapur
पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटते एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व बीडीओ एचडी श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala beuro
सदर विकास खंड के ग्राम कलापुर में पिछले दिनों आंधी से हुई आगजनी के बाद उजड़े 21 परिवारों के लिए जिला प्रशासन ने घरों की स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को आवास मुहैया कराने के निर्देश जारी कर दिए गए। शुक्रवार को मंडी समिति व जिला प्रशासन के सहयोग से पीड़ित परिवारों को खाने के अलावा दैनिक जरूरतों का सामान बांटा गया। वहीं इससे पूर्व जिला प्रशासन प्रति परिवार 7900 रूपये की आर्थिक सहायता की चेक दे ही चुका है। अमर उजाला ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


कलापुर गांव में पांच दिन पहले आंधी की चपेट से उठी चिंगारी में 21 घर जलकर राख हो गए थे। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से 7900 रुपये की चेक प्रति पीड़ित परिवार को मुहैया कराई गई थी। जबकि सिर पर छत व खाने-पीने की व्यवस्था न होने से उनके सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। पीड़ितों की इस परेशानी को अमर उजाला ने अपने अंक में प्रकाशित किया। जिस पर जिला प्रशासन ने अगले ही दिन अग्निकांड में पीड़ित परिवाराें को आवास मुहैया कराए जाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की ओर से मुहैया कराए गए आवासों में पात्र पाए गए सात लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास व 14 लाभार्थियों को लोहिया आवास मुहैया कराए जाने के लिए सीडीओ को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भी गल्ला मंडी व जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, बीडीओ एचडी श्रीवास्तव ने कलापुर गांव पहुंचकर पीड़ित 21 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। जिसमें विकास खंड औरैया की ओर से सभी परिवारों को एक-एक जोड़ी कपड़े तथा सभी के सहयोग से भोजन पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही पीड़ित परिवारों को प्राथमिक विद्यालय कलापुर में सुरक्षित ठहराया गया। वहीं मंडी प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को लाई, चना, गुड़, नमक, बाल्टी व मग वितरित किया गया। इसके अलावा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। वहीं एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें हर संभव जिला प्रशासन की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed